दिल्ली की वो 2 सीटें जो BJP ने नीतीश कुमार और चिराग पासवान की पार्टी के लिए छोड़ी थी, देखें वहां का रिजल्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election Result) की मतगणना जारी है। यहां रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिल रही है और आम आदमी पार्टी जीत की रेस में काफी पीछे दिख रही है। दिल्ली की कई वीआईपी सीटों पर भी बीजेपी ने बढ़त बना ली है। लेकिन बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में दो सीट बुराड़ी (Burari Election Result) और देवली (Deoli Election Result) को अपने सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए छोड़ी थी। तो आइएअब जानते हैं आखिर इन सीटों पर जनता ने किस पर भरोसा जताया है।

दरअसल, बुराड़ी विधानसभा सीट पर जेडीयू ने शैलेंद्र कुमार को चुनाव मैदान में उतारा था। जबकि देवली सीट पर एलजेपी (रामविलास) के दीपक तंवर चुनावी मैदान में थे। अगर शुरुआती रुझानों में देखें तो दोनों सीटों पर बीजेपी की सहयोगी पार्टियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। अभी जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक दोनों सीटों पर ही आप उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

वहीं, बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो आप के उम्मीदवार संजीव झा  ने बढ़त बना रखी है। वहीं, जेडीयू के शैलेंद्र कुमार पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने मंगेश त्यागी को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा इसके अलावा देवली सीट से आप उम्मीदवार प्रेम चौहान आगे चल रहे हैं जबकि एलजेपी के दीपक तंवर अभी पीछे चल रहे हैं। इनके अलावा कांग्रेस ने राजेश चौहान को मैदान में उतारा है।

आपको बता दें कि, बुराड़ी की सीट पहले भी आप के पास ही थी और AAP उम्मीदवार संजीव झा ने 139598 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। पिछली बार यहां जेडीयू के कैंडिडेट  शैलेंद्र कुमार को 51440 वोट मिले थे। अगर देवली की बात करें तो देवली से AAP उम्मीदवार प्रकाश जरवाल  ने 92575 वोटों के साथ इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं, BJP कैंडिडेट अरविंद केजरीवाल को 52402 वोट मिले थे।

  • Related Posts

    पटना एयरपोर्ट पर जदयू नेता संजय झा का बयान: देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, विपक्ष अफवाह फैलाने से बचे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मगध विश्वविद्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए समावेशी और सतत विकास’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *