झारखंड की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है : पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमवार को विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, झामुमो और राजद पर जमकर निशाना साधा और उन पर अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप भी लगाया। झारखंड में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम को नमो एप के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की इस टिप्पणी के लिए भी आलोचना की कि उनकी पार्टी ने लोगों को “झूठी गारंटी” दी है।

उन्होंने कहा, “झारखंड वन व खनिज संपदा से भरपूर होने बावजूद यहां विकास का आभाव और बेरोजगारी चरम पर है। इसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार व झारखंड की अमूल्य प्राकृतिक संपदा की बेतहाशा लूट है। पीएम ने कहा “कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वयं ही स्वीकार किया कि उनकी पार्टी ने झूठी गारंटियां दी हैं”।

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड इस बार चुनावों में बदलाव करने को संकल्पित है, इसका सबसे बड़ा कारण तो ये भी है कि जेएमएम, कांग्रेस व आरजेडी ने झारखंड की रोटी, बेटी और माटी पर वार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल इन्होंने बड़ी-बड़ी बातें कीं लेकिन आज झारखंड की जनता देख रही है कि इनके ज्यादातर वादे झूठे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिलने के बावजूद केंद्र सरकार अपने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ राज्य के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। हम जिस गति से झारखंड में विकास करना चाहते हैं, उसके लिए वहां डबल इंजन सरकार की बहुत जरूरत है।

परिवारवादी पार्टियां प्रतिभाशाली नौजवानों के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा : पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियां, भष्टाचारी तो होती ही हैं साथ ही समाज के प्रतिभाशाली नौजवानों के रास्ते में सबसे बड़ी दीवार होती हैं। नागरिकों की उन्हें परवाह ही नहीं होती है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले तो अमीरों के घर में गैस का सिलेंडर होता था, गरीब तो गैस सिलेंडर के बारे में सोच ही नहीं सकता था। भाजपा ने ‘उज्जवला योजना’ के माध्यम से गरीबों के घर गैस सिलेंडर पहुंचाया।

प्रधानमंत्री ने झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत ने विपक्षी दलों जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड को हमें इनके भ्रष्टाचार, माफियावाद, कुशासन से मुक्त कराना है। मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में सिर्फ तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है और जहां-जहां दलित, आदिवासी और ओबीसी सबसे ज्यादा हैं और एकजुट हैं, वहां एनडीए सरकारें हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: पुलिस ने मानी चूक, मृतक के भाई ने डीएसपी की गिरफ्तारी की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    “मैं 36% अति पिछड़ों का अंगरक्षक हूं” : सम्राट चौधरी का बड़ा दावा, अपराधियों को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *