भागलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में इस बार आदियोगी थीम पर बने पंडाल में होगी दुर्गा पूजा

भागलपुर : हाउसिंग बोर्ड स्थित मां वैष्णवी दरबार में पिछले 34 सालों से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना हो रही है। इस बार आदियोगी का पंडाल बनाया जा रहा है।

विश्व-प्रसिद्ध आदियोगी थीम आधारित पंडाल का निर्माण रिफ्यूजी कॉलोनी के टेंट कलाकार अनिल कुमार के नेतृत्व में हो रहा है। इसमें मालदा के 10 कारीगर भी शामिल हैं। दुर्गापूजा समिति के सदस्य आशीष कुमार ने बताया कि आदियोगी के पंडाल की ऊंचाई 51 फीट और चौड़ाई लगभग 30 फीट होगी। मां दुर्गा की प्रतिमा 15 फीट की होगी।

हाउसिंग बोर्ड में दुर्गापूजा आपसी सहयोग से संपन्न करायी जाती है। यहां के लोग एक-दूसरे के प्रति काफी सम्मान रखते हैं। आशीष ने बताया कि सभी लोग पूजा में सहयोग करते हैं। इसीलिए कोई पदाधिकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि यहां भव्य मंदिर का निर्माण 2005 में हुआ था। जिसमें स्व. डीएन मंडल, नीरज ठाकुर, दीपक दास, आलोक कुमार आदि ने सहयोग किया था। यहां पहली बार छोटे से पिंडे से मां दुर्गा की पूजा शुरू हुई थी। अब यहां भव्य व आकर्षक मंदिर बन चुका है।

  • Related Posts

    23 जनवरी को सरस्वती पूजा, पटना में राजस्थानी कारीगरी की मूर्तियों की बढ़ी मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ‘नियोजक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत भागलपुर में जिला स्तरीय एकदिवसीय नियोजन मेला आयोजित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading