कमाल की है बिहार बोर्ड की ये स्कीम, सिर्फ 100 रुपये में करें रजिस्ट्रेशन और पाएं JEE-NEET की फ्री कोचिंग

बिहार में मेडिकल और इंजीनियरिंग में करियर का सपना देख रहे युवाओं के लिए बिहार बोर्ड शानदार योजना लेकर आया है. बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEB) की तरफ इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए JEE और मेडिकल एडमिशन के लिए NEET परीक्षा की तैयारी मुफ्त में कराई जाएगी. इस स्कीम के तहत फ्री कोचिंग की सुविधा मिलेगी।

बिहार बोर्ड की तरफ से नोटिफिकेशन जारी करके इस योजना की जानकारी दी गई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जेईई और नीट की फ्री कोचिंग पटना में कराई जाएगी. इस कोचिंग में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से होगा.बीएसईबी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, फ्री कोचिंग में एडमिशन के लिए छात्रों को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाना होगा.
  2. वेबसाइट पर जाते ही “Free Coaching के लिए आवेदन फॉर्म ” के लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद Apply Here के लिंक पर जाना होगा.
  4. अगले पेज पर अपनी डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन कर लें.
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  6. आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें.
  • Related Posts

    16 मार्च से शुरू होगा संस्कृत का ‘महासंग्राम’! बिहार मध्यमा परीक्षा के लिए बोर्ड का फुलप्रूफ प्लान तैयार; 59 केंद्रों पर 23 हजार छात्र देंगे परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *