शराब के नशे में ट्रैक पर सो गया ये शख्स, ऊपर से गुजर गई ट्रेन; वीडियो वायरल

कहते हैं कि जिसका भगवान रखवाला होता है, उसे कोई नहीं मार सकता। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक शख्स रेलवे ट्रैक पर लेट गया। किसी ने उसको देख पुलिस को आत्महत्या की सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक जिंदा मिला। युवक ने शराब पी रखी थी। वह रेलवे ट्रैक के ऊपर लेटा था। उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वह शख्स जिंदा मिला। कोतवाली नगर पुलिस ने व्यक्ति के परिजनों को नेपाल में सूचना दी है। युवक को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि ये युवक हरियाणा के किसी होटल में काम करता है। युवक का नाम अमर बहादुर है। जो पुलिस को बिजनौर में सेंट मैरीज के करीब रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर लेटा मिला।

पिछले साल भी सामने आया था मामला

पिछले साल भी रेल ट्रैक पर लेटे युवक के ऊपर से ट्रेनें गुजर गई थी। एक-एक कर दो ट्रेनें युवक के ऊपर से गुजरी थीं। मामला झालू कस्बे के रेलवे स्टेशन पर सामने आया था। युवक को जरा भी चोट नहीं लगी थी और वह बच गया था। ट्रेन के चालक ने उसके पटरी पर लेटने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आई तब भी युवक पटरी पर लेटा मिला था। पुलिस उसे चौकी लेकर गई थी। जिसके बाद उसके परिजनों को बुलाया था। वहीं, युवक को चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ दिया था। युवक नशे की हालत में था।

 

Related Posts

गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 693 योजनाओं का उद्घाटन, 45 हजार BPSC शिक्षकों की बहाली का ऐलान

Share Add as a preferred…

Continue reading
गया में ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान चने की फसल पर ग्रामीणों का धावा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Share Add as a preferred…

Continue reading