इस शख्स को खाना छूने से लगता है डर, खाने के लिए किया है ऐसा जुगाड़ कि आप भी हो जाएंगे हैरान

खाना हर किसी की जरूरत है। इंसान हो या जानवर, बिना खाना खाए कोई भी लंबे समय तक जिंदा नहीं रह सकता है। खाना ही एक ऐसी चीज है जिसके लिए इंसान कई बार अपराध भी कर देता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा आदमी के बारे में सुना है जो खाने को हाथ लगाने से बचता है। आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन यह सच है।

खाने को छूने से करता है परहेज

इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहने वाला जॉन जूनियर नामक शख्स खाने से डर लगता है। वह अपने खाने को कभी हाथ तक नहीं लगाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि बंदा अगर खाने को हाथ नहीं लगाता तो क्या कोई दूसरा शख्स उसे खाना खिलाता है? नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है। जॉन खाना खाने के लिए अपने साथ हमेशा चिमटा लेकर घूमता है और खाने को उससे पकड़कर खाता है। हमें पता है कि यह थोड़ा हैरान करने वाला मामला है मगर यह सच है। जॉन के साथ यह दिक्कत लगभग एक दशक पहले शुरू हुई जब चिकन खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद से जॉन अपने खाने को हाथ लगाने से डरने लगा और एक चिमटे की मदद से खाना खाता है। जॉन के साथ यह सभी दिक्कतें OCD के कारण होती हैं।

जॉन का क्या कहना है?

मैनचेस्टर के रहने वाले जॉन ने बताया कि, ‘मुझे पता है कि यह थोड़ा अजीब है लेकिन यह मेरा निजी ख्याल है। हर कोई जीने के लिए खाना खाता है और यही एक मात्र तरीका है जिसकी मदद से मैं खा सकता हूं। जब लोग मुझे देखते है तब उन्हें मुझ पर हंसी आती है। लेकिन मैं खाने को कभी छू नहीं सकता हूं। मेरे दिमाग में यह ख्याल आता है कि अगर मैंने ऐसा किया तो मैं मर जाऊंगा।’

उन्होंने आगे बताया कि, मैंने चिमटे से भोजन करना बहुत अच्छे से सीख लिया है। मैं इसकी मदद से हर तरह का खाना खा सकता हूं, यहां तक की मैं सूप भी खा लेता हूं।

क्या है OCD?

OCD का पूरा नाम ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसॉर्डर है। जिस शख्स को यह समस्या होती है उसके दिमाग में हमेशा खराब और डरावने ख्याल आते रहते हैं। इस ख्याल पर उनका खुद का कोई कंट्रोल नहीं रहता है। और वे बार-बार उसी ख्याल के बारे में सोचते रहते हैं। यह एक मानसिक बीमारी है।

  • Related Posts

    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नालंदा की बेटियों के लिए खुशखबरी: बिंद में खुलेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’; एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, हॉस्टल भी तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *