ये है मुंबई की आम जिंदगी, लोकल ट्रेन में मौत के दरवाजे पर झूलती नजर आई लड़की; देखें वीडियो

मुंबई लोकल में सफर करना मतलब जान हथेली पर लेकर चलना। सोशल मीडिया पर मुंबई लोकल के ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके जिसमें लोग अक्सर हादसे का शिकार होते हुए नजर आए हैं। ट्रेन में इतनी भीड़ होती है कि इंसान के पैर रखने तक की जगह नहीं होती। ऐसे में कई लोग तो ट्रेन के गेट पर ही लटक कर सफर करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ट्रेन के गेट पर लटक कर सफर कर रही है।

ट्रेन के गेट पर लटक कर यात्रा कर रही लड़की

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन स्टेशन से खुलती है और उस ट्रेन में लोगों की इतनी भीड़ होती है कि लड़की गेट पर ही ट्रेन के सीढ़ियों पर अपने पैर टिकाकर लटकी रहती है। वहां भी उसका आधा पैर सीढ़ी पर होता है तो आधा पैर उसके सीढ़ी से बाहर होते हैं। लड़की ने अपने कंधे पर बैग भी लटका रखा है। वह  जैसे-तैसे गेट पर अपना बैलेंस बनाकर खड़ी रहती है। आप देख सकते हैं कि लड़की के शरीर का पूरा हिस्सा ट्रेन के बाहर ही लटक रहा है। इस दौरान लड़की कई बार बिजली के खंभों से टकराने से बचती है।

https://twitter.com/mjavinod/status/1692012512567570443?s=20

यूजर्स ने ऐसे सफर न करने की सलाह दी

इस वीडियो को सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर @Dr MJ Augustine Vinod ने शेयर किया है। वहीं, तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे यात्रा करना बहुत ही खतरनाक है। दूसरे ने कहा- मुंबई लोकल में भी मेट्रो की तरह बंद होने वाला गेट लगना चाहिए।

  • ये भी पढ़े..

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा

    Share Add as a preferred…

    राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन, कई दलों के नेता भी हुए शामिल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *