“यह बजट विकसित भारत की नींव रखेगा”.. इंफ्रास्ट्रक्चर से तकनीक तक हर क्षेत्र पर फोकस : डॉ. अर्जित शाश्वत चौबे

भागलपुर।भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अर्जित शाश्वत चौबे ने केंद्रीय आम बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के समग्र विकास की मजबूत नींव रखने वाला बजट बताया है।

डॉ. चौबे ने कहा कि यह बजट इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, आयुष, पर्यटन और तकनीक जैसे अहम क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिससे देश को विकास की नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट ग्रामीण और शहरी भारत के बीच की खाई को पाटने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह बजट युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के अनंत अवसर सृजित करेगा। सामाजिक समावेशन और आर्थिक सशक्तिकरण की भावना से प्रेरित यह बजट भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है।

डॉ. चौबे ने कहा—
“यह आम बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक और दूरदर्शी कदम है, जो भारत को वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में स्थापित करने की क्षमता रखता है।”

अंत में उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस जनहितकारी और दूरदर्शी बजट के लिए हार्दिक साधुवाद एवं बधाई दी।


  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading