“यह बजट विकसित भारत का रोडमैप है.. ”पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हर वर्ग को समर्पित बजट : इंदु भूषण झा

भागलपुर।भारतीय जनता पार्टी भागलपुर के जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे “अगले 25 वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला रोडमैप” बताया है।

इंदु भूषण झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं, छोटे शहरों में रहने वाले लोगों सहित समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के समुचित विकास का खाका प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल हर देशवासी की भागीदारी सुनिश्चित करता है, बल्कि नई वैश्विक परिस्थितियों में भारत की आर्थिक और विकासात्मक उड़ान को भी मजबूती देगा।

इंदु भूषण झा ने कहा—
“यह बजट ऐतिहासिक है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करता है। ऐसे दूरदर्शी और विकासोन्मुख बजट के लिए मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हार्दिक धन्यवाद देता हूं।”


  • ये भी पढ़े..

    NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…