बिहार में इस दिन होगी झमाझम बारिश, 30 जिलों में अलर्ट जारी, खूब कंपकंपाएगी सर्दी

30 जिलों में बुधवार को घटना कोहरा को लेकर चेतावनी जारी की गयी है. पछुआ हवा के कारण जिलों में भीषण ठंड पड़ेगी. 24 जनवरी से पहले ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. 27 जनवरी को विभाग ने बारिश की संभावना जतायी है.

इन जिलों में येलो अलर्ट: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार

24 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग ने 22 जनवरी तक 27 जिलों में घना कोहरा को लेकर अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में येलो तो कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. इन जिलों में घना कोहरा और अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ेगी. इन जिलों में 24 जनवरी तक अलर्ट है.

न्यूनतम तापमान में गिरावट: पिछले तीन दिनों के अंतराल में न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है. पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट में मंगलवार को औरंगाबाद सबसे ज्यादा ठंडा जिला रहा. पिछले 16 जनवरी को बांका का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था. वहीं 8 दिन बात औरंगाबाद 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गोपालगंज, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, पटना, भागलपुर और नालंदा में तापमान में कमी आयी. हालांकि अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़ा है लेकिन कनकनी बरकरार है.

पूर्णिया में सबसे ज्यादा कोहरा: आईएमडी के द्वारा 22 जनवरी 2025 को उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति दर्ज की है. कोहरे के कारण बिहार के पूर्णिया में दृश्यता 0 मीटर रहा. घटना कोहरा के कारण वाहनों के परिचालन में समस्या हुई.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में पीएचडी प्रवेश के नियम बदले: अब 4 वर्षीय रिसर्च ग्रेजुएशन के बाद सीधे मिलेगा PhD में दाखिला

    Share Add as a preferred…

    कोसी-मिथिला को बड़ी सौगात: सुपौल-दरभंगा नया नेशनल हाईवे मंजूर, जल्द बनेगी DPR

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *