Weather Update: दिल्ली के आसमान में छाए रहेंगे बादल, बिहार में बारिश का रेड अलर्ट, जानिए देश भर के मौसम का हाल.

Weather Update Today : IMD ने 24 सितंबर, रविवार यानी आज के लिए भी दिल्ली में मौसम (Weather) सुहाना बने रहने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने ऐसी उम्मीद जताई है कि रविवार को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबादी भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस पास रह सकता है।

Weather Today : देश की राजधानी दिल्ली वालों के पिछले 2-4 दिनों से लगातार मौसम सुहाना बना हुआ है। अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 सितंबर, रविवार यानी आज के लिए भी दिल्ली में मौसम (WeatherToday) सुहाना बने रहने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने ऐसी उम्मीद जताई है कि रविवार को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबादी भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस पास रह सकता है। वहीं 23 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि सामान्य तापमान से लगभग 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक देश में फिलहाल कई जगहों पर मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

बिहार में भारी बारिश का रेड अलर्ट :

IMD ने आज बिहार में भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य के तमाम क्षेत्रों में आज तेज बारिश होने की प्रबल आशंका है। मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। सुपौल, अररिया और मधुबनी में सबसे ज्यादा बारिश की स्थिति बनी है। वहीं दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है आपको बता दें बीते दो-तीन दिनों से कई जिलों में भारी बारिश हुई है। और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

देश में इन जगहों पर हो सकती है भारी बारिश :

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, और मेघालय में अलग अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इन जगहों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज केरल और माहे में भी अलग अलग जगहों पर तेज आंधी और बिजली के साथ बारिश हो सकती है।

इन जगहों पर बारिश के साथ गिर सकती है बिजली :

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जाहिर की गई है। वहीं मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि आज दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मछुआरों को इन इलाकों में ना जाने की सलाह दी गई है। IMD के मुताबिक देश में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी हो गई है। 25 सितंबर के आस पास पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *