अभ्यर्थियों के व्यय पंजी की होगी तृतीय जाँच

भागलपुर 8 नवंबर 2025,

भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह- जिला पदाधिकारी, भागलपुर के पत्र ज्ञापांक-55/अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, भागलपुर दिनांक 18.10.2025 द्वारा अभ्यर्थियों के व्यय पंजी की जाँच हेतु तीन तिथियाँ दिनांक- 31.10.2025 (शुक्रवार), 04.11.2025 (मंगलवार) एवं 08.11.2025 (शनिवार) को निर्धारित की गई है। दिनांक 31.10.2025 एवं दिनांक 04.11.2025 को को अभ्यर्थियों के व्यय पंजी की प्रथम एवं द्वितीय जाँच की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। द्वितीय जाँच की तिथि दिनांक 04.11.2025 को 155-कहलगाँव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय अभ्यर्थी श्री रामचन्द्र मंडल अपने व्यय लेखा की जाँच हेतु अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, भागलपुर में उपस्थित नहीं हुए हैं।

राज्य कर आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय कोषांग,भागलपुर ने कहा है कि अभ्यर्थियों के व्यय लेखा की जाँच हेतु दिनांक 08.11.2025 (शनिवार) को तृतीय तिथि निर्धारित है। अतः बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में 152-बिहपुर, 153-गोपालपुर, 154-पीरपैंती (अ०जा०), 155-कहलगाँव, 156-भागलपुर, 157-सुलतानगंज एवं 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों रो अनुरोध है कि रवयं / निर्वाचन व्यय एजेन्ट के माध्यम से अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, भागलपुर में पूर्वा० 10:00 बजे से उपस्थित होकर अपने व्यय लेखा की जाँच अवश्य कराएँ। व्यय लेखा की द्वितीय जाँच (दिनांक 04.11.2025) में अनुपस्थित रहने वाले 155-कहलगाँव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय अभ्यर्थी श्री रामचन्द्र मंडल से भी अनुरोध है कि दिनांक 08.11.2025 (शनिवार) को तृतीय लेखा जाँच में अचूक रूप से स्वयं / निर्वाचन व्यय एजेन्ट के माध्यम से अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, भागलपुर में पूर्वा० 10:00 बजे से उपस्थित होकर अपने व्यय लेखा की जाँच अवश्य कराएँ।

  • Related Posts

    राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नीतीश कुमार को जदयू उम्मीदवार बनाए जाने पर सम्राट चौधरी ने दी बधाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading