होली पर सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर, डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित: DGP विनय कुमार

होली के दौरान प्रदेश में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस पूरी तरह सतर्क है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर विशेष नजर

डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला कंटेंट शेयर करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सड़क पर हुड़दंग और अश्लील गाने बजाने पर रोक

उन्होंने यह भी कहा कि होली के दौरान डीजे बजाने, अश्लील गाने चलाने, सड़कों पर हुड़दंग करने जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यातायात नियमों का पालन करने और रैश ड्राइविंग से बचने की भी अपील की गई है।

होली का आनंद लें, कानून का उल्लंघन न करें

डीजीपी ने कहा कि होली आनंद का पर्व है, इसे मर्यादा और नियमों के तहत मनाएं। पुलिस विभाग हर जिले में चौकसी बढ़ा रहा है और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार का मौसम बदल रहा करवट: दिन में बढ़ी गर्मी, 9–11 मार्च के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *