होली में सौहार्द बिगाड़ने पर होगा केस

राज्य सरकार ने आम लोगों से सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है। पर्व के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी को टालने के लिए पुलिस-प्रशासन को मुस्तैदी बरतने को कहा गया है। सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखने को कहा गया है।

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मंगलवार को मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में हुई विधि-व्यवस्था की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में होली और रमज़ान के अवसर पर कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह सचिव प्रणव कुमार, विशेष सचिव केएस अनुपम समेत सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ आयुक्त, उप महानिरीक्षक, महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी भाग लिया। मुख्य सचिव ने इन अधिकारियों से विधि-व्यवस्था के मसले पर आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि होली और रमज़ान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जाए। अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं होली के अवसर पर अश्लील और भड़काऊ गीतों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    सारण में दरिंदगी की सारी हदें पार! नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश; नाकाम होने पर दरिंदों ने कुएं में फेंका, मासूम की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    किसानों को 13 मार्च को मिलेंगे सिर्फ 2000 रुपये, कर्पूरी किसान सम्मान निधि की राशि फिलहाल टली

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *