साइंस सिटी में बच्चों के लिए होगी थ्री-डी विज्ञान फिल्म: कुमार रवि

पटना, 22 अगस्त।भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को निर्माणाधीन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि यहां आने वाले बच्चों के लिए ऑडिटोरियम में थ्री-डी विज्ञान फिल्म दिखाने की व्यवस्था की जाए।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने प्रदर्श अधिष्ठापन, एट्रियम एरिया, ऑडिटोरियम, डोरमेटरी और अस्थाई प्रदर्श गैलरी समेत परिसर में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और एजेंसी को शेष कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि साइंस सिटी का उद्घाटन समय पर किया जा सके।

साइंस सिटी में कुल पांच गैलरियों का निर्माण हो रहा है— बी ए साइंटिस्ट्स गैलरी, बेसिक साइंस गैलरी, सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी, स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी गैलरी तथा बॉडी एंड माइंड गैलरी। इनका कुल क्षेत्रफल लगभग 7725 वर्गमीटर है और इनमें 26 थीम पर आधारित 269 विज्ञान प्रदर्श लगाए जाएंगे।

परिसर में 500 सीटों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम, 150 छात्रों और 3 शिक्षकों के लिए डोरमेटरी, अब्दुल कलाम की मूर्ति, डिजिटल पैनल, म्यूरल और बच्चों के लिए सेल्फी पॉइंट विकसित किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी, अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    इंस्टाग्राम वाली ‘मोहब्बत’ और भागलपुर स्टेशन पर ‘दी एंड’! गोड्डा की नाबालिग छात्रा प्रेमी संग फरार; GRP ने दबोचा, अब पुलिस ले गई साथ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सहरसा में ‘इश्क’ का खूनी क्लाइमेक्स! शक की आग में भस्म हुआ 15 साल पुराना प्रेम विवाह; पत्नी का कत्ल कर फंदे पर झूला पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading