यूट्यूब स्टार एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाईक से आए थे 3 बदमाश

गुरुग्राम: यूट्यूब इनफ्लुएंसर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह 25-30 राउंड की फायरिंग की गई। पुलिस ने बताया कि वारदात को तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना का समय और स्थान

  • फायरिंग सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच हुई।
  • यह वारदात सैक्टर-56 पुलिस थाना क्षेत्र में एल्विश यादव के घर के फर्स्ट फ्लोर और सीढ़ियों पर हुई।
  • इस दौरान एल्विश यादव अपने फ्लैट पर मौजूद नहीं थे, जो हरियाणा से बाहर किसी काम से गए हुए थे।

किसी को नहीं लगी चोट

  • पुलिस ने कहा कि इस घटना में किसी को भी गोली नहीं लगी
  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

जांच जारी

  • गुरुग्राम पुलिस के कई टीमें घटनास्थल पर जांच कर रही हैं।
  • फायरिंग के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Kumar Aditya

    Anything which intefares with my social life is no. More than ten years experience in web news blogging.

    Related Posts

    बिहार विधानसभा: शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, आज उपाध्यक्ष का चुनाव और अभिभाषण पर चर्चा

    Share पटना: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। पांच दिवसीय सत्र के इस अहम चरण में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के साथ-साथ विधानसभा उपाध्यक्ष…

    बीजेपी विधायक का विवादित वीडियो वायरल, महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर बवाल

    Share पटना: बिहार की राजनीति एक बार फिर विवादों में घिर गई है। अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले नेताओं की सूची में अब एक नया नाम…