एक साथ कई शिक्षकों की नौकरी जाने से मचा हड़कंप, अब वेतन भी करना होगा वापस

गोपालगंज से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है, जहां 33 शिक्षकों को एक साथ सेवा से मुक्त कर दिया गया है. विभाग की इस बड़ी कार्यवाई के बाद जिले भर में हड़कंप मच गया है. बता दें कि जिला अपीलीय प्राधिकार से बिना रिक्ति के ही इन शिक्षकों की नियुक्ति हो गई थी, मामला सामने आने के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है.

साथ ही इन शिक्षकों से अब वेतन की भी वसूली की जाएगी. इस आदेश के बाद इन शिक्षकों ने अपील भी दायर की थी. मगर अपील तक को खारिज कर दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार के निर्देश पर यह कार्यवाई की जा रही है. 25 मार्च तक सभी इकाइयों को इन शिक्षकों को सेवा मुक्त करने का आदेश दिया गया है.

अगर समय रहते इस आदेश का पालन नहीं किया गया तो हाई कोर्ट और उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना मानते हुए और भी कठोर कार्यवाई करने की बात कही गई है. इसके अलावा हेड मास्टरों को यह भी आदेश दिया गया है कि इन शिक्षकों की आईडी शिक्षा कोष पोर्टल से निष्क्रिय किया जाए.

बताते चलें कि इनमें से ज्यादातर शिक्षक बकुंठपुर प्रखंड के बताए जाते हैं. इस प्रखंड के 14 शिक्षकों को सेवा मुक्त किया गया है. जबकि बरौली से 5, गोपालगंज सदर प्रखंड से 3, कुचायकोट से 2, फुलवरिया से 2, थावे, भोरे, विजयीपुर, पंचदेवरी एवं मांझा प्रखंड से 1-1 शिक्षक पर गाज गिरी है.

 

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ERWWO मालदा की पहल: महिला कर्मचारियों के सम्मान और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आयोजित हुए कई कार्यक्रम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व रेलवे में उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान: पीसीसीएम उदय शंकर झा ने 9 कर्मियों को दिया ‘महीने का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी’ पुरस्कार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *