बिहार : अपराधियों में मचा हड़कंप, डर से किया आत्मसमर्पण

मोतिहारी: बिहार पुलिस ने मंगलवार को फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, DGP विनय कुमार के निर्देश पर पूर्वी चंपारण में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने का कदम उठाया। वहीं पुलिस के इस एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। कई अपराधियों ने डर से सरेंडर कर दिया।

कई थाना क्षेत्र के अपराधियों ने किया सरेंडर

मिली जानकारी के अनुसार, फरार चल रहे लगभग 100 अपराधियों के घर पर पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची और घरों को तोड़ने लगी। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जेसीबी के साथ इन अपराधियों की संपत्तियों की कुर्की-जब्ती अभियान चलाया। इसके बाद कई अपराधियों ने सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि मोतिहारी के छौरादानो में वर्षो से फरार चल रहे 2 अपराधियों ने सरेंडर किया है। वहीं चिरैया थाना ने 3 घरों की कुर्की की गई। फेनहारा थाने में 2 अपराधियों ने सरेंडर किया। वहीं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के छोटू साह ने न्यालालय में आत्मसमर्पण किया। कृष्णनंदन सहनी ने मधुबन थाना में आत्मसमर्पण किया। संग्रामपुर थाना में 2 अपराधियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं मोतिहारी शहर के एक मुहल्ला में एसपी स्वर्ण प्रभात खुद हथौड़ा और अन्य सामग्रियों से लैस पुलिसकर्मियों को लेकर पहुंच गए। एक अपराधी विश्वनाथ विश्वास के घर का अपने निर्देशन में कुर्की कराया।

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूरे जिले में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। लगभग 100 अपराधियों के घर पर जेसीबी के साथ पुलिस पहुंची है। सभी वारंटियों को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अल्टीमेटम दिया गया था। नोटिस मिलने के बावजूद निर्धारित समय में इन वारंटियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। जिसके बाद इनके खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    कल्यान बीघा में ‘शादी’ के सवाल पर शर्माए ‘छोटे सरकार’! निशांत कुमार की सियासी एंट्री से बिहार में हलचल; क्या मिल गया नीतीश का उत्तराधिकारी?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कैमूर में ‘शिक्षा के मंदिर’ की मर्यादा तार-तार! नशे में झूमते गुरुजी का वीडियो वायरल, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लीलता पर भी गिरी गाज; DEO का कड़ा एक्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *