एक ही तो राम हैं किस-किस के घर जाएंगे, पायलट ने बताया भगवान राम कहां आएंगे

22 जनवरी 2024, यह एक ऐसा दिन बन गया है जिसे कोई भी भूल नहीं सकता है। अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मंदिर में तो भगवान आ गए हैं लेकिन अगर आप चाहते हैं कि भगवान राम आपके घर में भी पधारें तो ऐसा भी हो सकता है। अब ऐसा कैसे होगा, इसकी जानकारी एक पायलट ने बड़े आसान शब्दों में दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है। वीडियो में समाज के लिए अच्छा संदेश दिया गया है जो आप सभी को सुनना और जानना चाहिए।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर एक पायलट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पायलट लोगों को बता रहा है कि भगवान राम किस-किस के घर आएंगे। वीडियो में शख्स कहता है, ‘दिक्कत ये है कि एक ही तो राम हैं, किस-किस के घर जाएंगे।’ इसके बाद पायलट कहता है, ‘किसी समाज या व्यक्ति का निरादर करके ‘जय श्रीराम’ कह देने से राम घर नहीं आएंगे।’ फिर पायलट अलग-अलग बिंदुओं को बताते हुए बताता है कि राम किसके घर आएंगे।

  1. जो बाप की एक आवाज पर 14 साल वन में काटने को तैयार हो, राम उसके घर आएंगे।

2. जो भाई के लिए सारी संपत्ति त्यागने को तैयार हो, राम उसके घर आएंगे।

3. जो पत्नि सम्मान के लिए पूरी हुकूमत से लड़ने को तैयार हो, राम उसके घर आएंगे।

आप जिस दिन यह त्याग करने को तैयार हों, घर में आइना देख लेना, आपको साक्षात श्रीराम दिख जाएंगे। राम कोई इंसान नहीं वो एक त्याग भावना हैं जिसे ना करना चाहो तो बहुत मुश्किल और करना चाहो तो बहुत आसान साधना है।

https://www.instagram.com/reel/C2ETBqty43g/?utm_source=ig_web_copy_link

लोगों ने भी दिए अपने रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर feku_chai_wala नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एकदम सही कहा है आपने। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई आपने इतना सच क्यों बोल दिया, ऐसा कोई नहीं मिलेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या बात कही है।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…