सदस्यता अभियान को तेज करने की जरूरत एबं सदस्यता को पर्व की तरह मनाना है : मिथिलेश तिवारी

आज सर्किट हॉउस भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व “सदस्यता अभियान -2024” के निमित्त आयोजित “जिला सदस्यता समीक्षा बैठक” में माननीय प्रदेश महामंत्री मिथलेश तिवारी ने किया।

सदस्यता अभियान की बारीकी से समीक्षा की गई और प्रदेश के द्वारा निर्धारित सदस्यता लक्ष्य को पार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर.प्रदेश मंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी अनिल ठाकुर,एमएलसी डॉ एनके यादव,भागलपुर जिला प्रभारी रामानंद चौधरी,जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सहित पार्टी पदाधिकारी -गण व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा की सदस्यता अभियान को सिर्फ अभियान ना मानकर पार्टी की सेवा मानना है और सदस्यता अभियान को सफल बनाना है।कार्यकर्ता सदस्यता को लेकर व्यापक पैमाने पर प्रवास करें और जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएं। किसी नए व्यक्ति को पार्टी का सदस्य बनना पार्टी की सबसे बड़ी सेवा है।

प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा की प्रदेश ने हमें जो टारगेट दिया है हम उसे पूर्ण करने का संकल्प ले।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा,बंटी यादव, प्रीति शेखर,रोहित पांडेय,कन्हाई मंडल उमाशंकर,ललिता देवी,विजय कुशवाहा, योगेश पांडेय, मनीष दास, राजेश टंडन,खुशबु कुमारी, जिला सदस्यता टोली सदस्य प्राणिक वाजपेयी,गौतम चौधरी,चंदन ठाकुर,आरती यादव,रितेश घोष,विनीत भगत,दानिश इक़बाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिहार की सियासत में इफ्तार डिप्लोमेसी, राज्यसभा चुनाव से पहले तेजस्वी ने AIMIM से मांगा समर्थन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading