मुंगेर के बड़ा महावीर मंदिर में चोरी, चांदी के मुकुट ले उड़े चोर; CCTV में कैद वारदात

मुंगेर शहर के आस्था के प्रमुख केंद्र बड़ा महावीर मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर भगवान की प्रतिमाओं से चांदी के मुकुट चुरा लिए। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर देर रात मुख्य गेट फांदकर मंदिर परिसर में दाखिल हुए और सीधे गर्भगृह तक पहुंच गए। वहां उन्होंने भगवान बजरंगबली, भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की प्रतिमाओं के सिर पर सजे चांदी के मुकुट चोरी कर लिए।

रविवार सुबह जब मंदिर के महंत धनश्याम दास पूजा के लिए पहुंचे, तो प्रतिमाओं से मुकुट गायब देखकर वे हैरान रह गए। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश फैल गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि रात करीब 1:30 बजे चोर मंदिर में घुसता है, पहले दरवाजा तोड़ने की कोशिश करता है और फिर बगल के दरवाजे से अंदर जाकर चोरी को अंजाम देता है।

महंत के बयान के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…