युवक को बेरहमी से पीटा, नाराज परिजनों ने घर पर बोल दिया हमला

पटना में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की दबंगई सामने आई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि रंजन द्वारा एक युवक की पिटाई से नाराज युवक के परिजनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर पर हमला बोल दिया और दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हमलावरों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। देर रात तक हाई वोल्टेड ड्रामा चलता रहा।

दीघा थाना क्षेत्र स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि रंजन के घर कुछ लोगों ने देर रात हमला बोल दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि रंजन ने एक लड़के की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद लड़के के घरवालो ने शशि रंजन के घर हर हमला बोल दिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

दरअसल, शनिवार की शाम करीब आठ बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि रंजन ने एक युवक की पिटाई कर दी थी। पिटाई से नाराज युवक के परिजनों और उनके सहयोगियों ने शशि रंजन के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।

  • Related Posts

    हिसुआ में कोहराम! खेत देखने जा रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंदा; एक ही आंगन से उठीं दो अर्थियां, 5 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की आंख में सटाकर मारी गोली; दरवाजे पर बैठे ट्रैक्टर चालक की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी सरोज फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading