तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत, बिहपुर के बबनगामा का था निवासी

भागलपुर | 28 जुलाई 2025:भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में इलाजरत एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. जब्बार खान (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहपुर थाना क्षेत्र के बबनगामा पठान टोली का निवासी था।

बाजार से सब्जी लेकर लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि मो. जब्बार सब्जी खरीदने के लिए बाजार गया था। लौटते वक्त एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार नशे में था और काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद जब्बार गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने तत्काल उसे भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

व्यक्तिगत जीवन में भी झेल चुका था दर्द

मो. जब्बार खान की जिंदगी पहले से ही दुखद घटनाओं से प्रभावित रही थी। उसकी शादी करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन शादी के एक सप्ताह बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने दोबारा विवाह नहीं किया। परिवार वालों के अनुसार वह शांत और मेहनती युवक था, जो घर की जिम्मेदारी निभा रहा था।

लापरवाह बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों ने बताया कि बाइक चालक नशे में था, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने बाइक सवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बाइक सवार की पहचान की जा रही है


सड़क पर लापरवाह और नशे में गाड़ी चलाना किसी की जान ले सकता है — यह हादसा उसका जीवंत उदाहरण है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर उबाल: महापंचायत में उठीं 5 बड़ी मांगें, पिता और भाई हुए भावुक

    Share Add as a preferred…

    सोशल मीडिया पर छलका डर: हाजीपुर के प्रेमी जोड़े ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा, वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *