आधी रात मोबाइल पर फिल्म देख रही थी पत्नी, सुबह पति ने देखा कुछ ऐसा की मच गया हडकंप

बिहार के सुपौल से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां देर रात एक महिला की शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। फिलहाल घटना की जांच नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले का सच सामने आएगा।

जानकारी के अनुसार, जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूठी पंचायत के वार्ड 10 में एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि शोभानंद कामत की पत्नी मीना देवी (35) रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। रात लगभग 12 बजे वह मोबाइल पर फिल्म देख रही थी। कमरे में शोभानंद कामत भी सो रहा था। शुक्रवार की सुबह जैसे ही शोभानंद कामत की नींद खुली तो उसकी नजर फंदे से झूल रही पत्नी मीना देवी पर पड़ी।

वहीं,पत्नी को फंदे से झूलता हुआ देख शोभानंद कामत होश उड़ गए। उसके शोर करने पर परिजन कमरे में पहुंचे और फंदे से लटक रही मीना देवी को उतारा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस सहित मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले ठूठी पहुंच गए।

जबकि मृतका के मायके वाले ससुराल वालों पर बेटी को फंदा लगाकर मारने का आरोप लगा रहे थे। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मीना देवी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। मीना देवी का पति शोभानंद कामत तीन दिन पहले ही बाहर से घर आया था।

इधर, इस मामले में भीमपुर थाना के एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों द्वारा फिलहाल आवेदन नहीं दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही खुलासा हो पाएगा। उन्होंने कहा कि घटना की तहकीकात की जा रही है।

  • Related Posts

    भागलपुर में प्रेम प्रसंग में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, ईद के बाद शादी की बात कह चुका था परिवार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अदाणी पावर प्लांट के रेल कॉरिडोर और सड़क परियोजना पर जनसुनवाई, 146 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *