खत्म हुआ नियोजित शिक्षकों का इंतजार, सक्षमता परीक्षा 2.0 का रिजल्ट ऐसे करें चेक

सक्षमता परीक्षा 2.0 का रिजल्ट शनिवार को दोपहर 12.30 बजे के बाद आएगा. 23 से 26 अगस्त के बीच आयोजित हुई परीक्षा में 85 हजार नियोजित शिक्षक शामिल हुए थे. अब परिणाम के लिए चल रहा उनका इंतजार खत्म होगा. बिहार बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर अब रिजल्ट जारी करेंगे. रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर क्लिक कर सक्षमता परीक्षा 2.0 का पूरा परिणाम देख सकते हैं.

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bsebsakshamta.com पर जाएं. इसके बाद होमपेज BSBE सक्षमता परीक्षा 2.0 Result PDF Link पर क्लिक करें. तीसरे चरण में Link ओपन होने पर अपना रोल नंबर, रोल कोड और डेट ऑफ बर्थ डालें. उसके बाद डिटेल्स भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें. इन चार चरणों के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी. इस तरह आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

गौरतलब है कि सक्षमता परीक्षा 2.0 में अलग-अलग कक्षाओं के लिए सात श्रेणियों में कुल 59 विषयों की परीक्षा हुई थी. परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं थी. सक्षमता परीक्षा 2.0 के तहत पहली से पांचवीं में एक विषय, छठी से आठवीं तक 8 विषयों की परीक्षा हुई थी. वहीं नवमी से दसवीं तक में 19 विषयों और उच्च माध्यमिक यानी 11वीं से 12वीं तक में 31 विषयों की परीक्षा ली गई थी. अभ्यर्थी अपना पूरा परिणाम अपनी श्रेणियों के हिसाब से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को एक साथ कई सुविधा मिलेगी. इसमें सबसे पहले उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा. इसमें बेहतर वेतनमान के अतिरिक्त NPS यानी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का लाभ, रिटायरमेंट के वक्त ग्रेच्युटी,  सभी शिक्षकों को ऐच्छिक स्थानांतरण की सुविधा, गंभीर बीमारी और दुर्घटना होने पर सरकारी आर्थिक सहायता,  शिक्षकों के परिवार को स्वास्थ्य बीमा का लाभ,  शिक्षक की मौत हो जाती है तो उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी जैसी सुविधायेँ शामिल हैं.

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *