सड़क किनारे फेंका धड़…सिर काटकर ले गए बदमाश, बिहार में फास्ट फूड विक्रेता की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप

बिहार के सहरसा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शनिवार रात एक शख्स की निर्मम हत्या कर दी गई। सड़क किनारे सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। व्यक्ति का सिर गायब था, केवल सड़क किनारे उसका धड़ पड़ा था। हत्या इतनी निर्दयिता से की गई थी कि मौके पर पहुंची पुलिस भी देखकर दंग रह गई।

फास्ट फूड की दुकान चलाता था मृतक 
जानकारी के अनुसार, जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा फ़ोरसाहा की है। मृतक की पहचान गोलमा गांव के निवासी निर्मल साह के रूप में हुई है। वह फास्ट फूड की दुकान चलाता था। मृतक के बड़े बेटे रवि कुमार के मुताबिक, निर्मल साह शनिवार के दिन दोपहर तीन से चार बजे के बीच फास्ट फूड बेचने गए थे। रोज की तरह जब वह रात नौ बजे तक घर लौटे तो 10 बजे के बाद परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। इसी बीच फोरसाहा के सड़क किनारे उनकी सिर कटी लाश देख होश उड़ गए।

सिर को खोजने में जुटी 4 थानों की पुलिस
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पतरघट थाना पुलिस भी सड़क किनारे शख्स का धड़ देखकर सन्न रह गई। जांच में पता चला कि अपराधी युवक का सिर काटकर अपने साथ ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम की मदद से जांच में जुट गई। धड़ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा के चार थानों की पुलिस मृतक के सिर को खोजने में जुटी है। आरोपी की तलाश के लिए भी छापेमारी जारी है।

  • Related Posts

    भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: 6 किलो गांजा के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की ‘जल-शक्तियों’ को सलाम! बापू टावर में गूंजा ‘हर घर नल का जल’ का नारा; महिला पंप ऑपरेटरों ने बदली गांवों की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *