राजगीर में गूंजेगा अंतरराष्ट्रीय खेल का रोमांच, भारत–न्यूज़ीलैंड रग्बी मैचों की मेजबानी करेगा बिहार

पटना।भारत और न्यूज़ीलैंड के मैत्री संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर बिहार को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर एक बड़ी पहचान मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बिहार की पहल पर भारत एवं न्यूज़ीलैंड के बीच रग्बी मुकाबले नवंबर–दिसंबर 2026 में राजगीर में आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि इस आयोजन के तहत भारत और न्यूज़ीलैंड की अंडर-20 महिला एवं पुरुष टीमें बिहार आएंगी और उनके मुकाबले राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में खेले जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में क्रिसमस से पूर्व भारतीय टीम दो मुकाबलों के लिए न्यूज़ीलैंड जाएगी।

खेल कूटनीति को मिलेगा नया आयाम

इसी क्रम में इंडियन रग्बी फेडरेशन के अध्यक्ष राहुल बोस हाल ही में पटना पहुंचे और उन्होंने खेल मंत्री श्रेयशी सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं बीएसएसए के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की।

बैठक में राहुल बोस ने अप्रैल माह में राजगीर खेल अकादमी में सीनियर महिला एवं पुरुष रग्बी नेशनल चैंपियनशिप आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे राज्य सरकार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

संयुक्त प्रयास से होगा आयोजन

भारत–न्यूज़ीलैंड रग्बी श्रृंखला का आयोजन युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, इंडियन रग्बी फेडरेशन यूनियन एवं न्यूज़ीलैंड रग्बी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।

यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दो देशों के बीच मित्रता, सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रग्बी के माध्यम से भारत और न्यूज़ीलैंड के रिश्तों को नई ऊर्जा और वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।


 

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading