औरंगाबाद में 21 अक्टूबर को बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के प्रतिमा का होगा अनावरण

औरंगाबाद समाहरणालय के सामने 21 अक्टूबर को होने वाली बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू की प्रतिमा का अनावरण को लेकर आज श्रीकृष्ण स्मृति मंच औरंगाबाद के सदस्यों के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य कार्यकर्ता के रूप में पूर्व डिप्टी कलेक्टर संजय मौआर ने भाग लिया।

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार केसरी श्री बाबू के व्यक्तित्व तथा उनकी विचार धारा पर चर्चा किया। उन्होंने यह भी बताया कि 21 अक्टूबर को तकरीबन सुबह 10 बजे दिन में औरंगाबाद समाहरणालय के समीप बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ0 श्री कृष्ण बाबू के 136 वाँ जयन्ती के मौके पर उनके आदम कद प्रतिमा का अनावरण तथा कार्यक्रम का उद्घाटन जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर देश के कई राजनैतिक हस्तिया भाग लेंगी। उन्होंने औरंगाबाद वासियो से यह अपील किया है कि इस ऐतिहासिक पल में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये। वही श्रीकृष्ण स्मृति मंच के संचालक नीलमणि कुमार ने पत्रकारो से बातचीत के दौरान बताया कि 21 अक्टूबर को बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू  के प्रतिमा का अनावरण किया जाना है। जिस कार्यक्रम में भाग लेने देश के कई राष्ट्रीय स्तर के राजनैतिक हस्तिया भाग ले रही है।

मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा होंगे। वही इस कार्यक्रम में बिहार फस्ट और बिहारी फ़ास्ट सह लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा की देश के दर्जनों राष्ट्रीय स्तर के नेता को भाग लेने का बात कहा है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम औरंगाबाद के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम होगी।

  • Related Posts

    पटना के फुलवारी शरीफ में रिश्तों का ‘कत्ल’! ससुराल आए ‘दामाद’ ने नाबालिग से की दरिंदगी; साले ने ग्रामीणों संग मिलकर सिखाया सबक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *