फरियादी का आवेदन जेब में लेकर घूमते रहे थानाध्यक्ष, आईजी ने किया सस्पेंड

दिव्यांग युवक की गुमशुदगी में लापरवाही, विभागीय जांच के आदेश

पूर्णिया। फरियादी के आवेदन पर कार्रवाई करने के बजाय उसे जेब में लेकर घूमते रहना केनगर थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल को महंगा पड़ गया। मामले की शिकायत सीधे आईजी विवेकानंद तक पहुंची, जिसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने का भी आदेश दिया गया है।

जनता दरबार में फूटा पीड़िता का दर्द

यह मामला एक दिव्यांग युवक की गुमशुदगी से जुड़ा है। गत शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में केनगर थाना क्षेत्र के परोरा गांव की एक महिला ने आईजी से न्याय की गुहार लगाई थी। महिला ने बताया कि 29 दिसंबर को उनका दिव्यांग बेटा अचानक घर से लापता हो गया था।

थाने में दिया आवेदन, नहीं हुई कोई कार्रवाई

महिला ने कहा कि काफी खोजबीन के बाद 30 दिसंबर को वह केनगर थाना पहुंची और बेटे की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दी, लेकिन थानेदार ने उस आवेदन पर न तो केस दर्ज किया और न ही कोई खोजबीन शुरू कराई।

शिकायत सामने आते ही गिरी गाज

आईजी के जनता दरबार में मामला सामने आते ही जांच कराई गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि थानाध्यक्ष ने आवेदन को लंबित रखा और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए आईजी विवेकानंद ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।

विभाग को दिया सख्त संदेश

आईजी ने स्पष्ट किया कि फरियादियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही या संवेदनहीनता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य थानों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    नवगछिया में खाकी हुई शर्मसार: नशे में टल्ली दारोगा ने PTC पर उस्तरे से किया हमला; पैसों के लिए पुलिस लाइन में खूनी खेल, दोनों सस्पेंड

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में साइबर फ्रॉड: BAU के क्षेत्रीय अधीक्षक को ‘मीशो’ वाला बनकर लगाया 1.08 लाख का चूना; कहा- कैश ऑन डिलीवरी बंद है, ऑनलाइन पेमेंट करें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading