केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के स्वागत के दौरान टूटा मंच, मंत्री सहित गिरे तमाम नेता…

छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री एवं विधायक लखन लाल देवांगन का शपथ लेने के बाद पहली बार शहर आगमन हुआ। जहां उनका स्वागत सत्कार किया जा रहा था। भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। स्वागत समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन जब मंच पर भाषण दे रहे थे, तभी अचानक मंच टूट गया।

जिससे मंत्री सहित अन्य नेता गिर पड़े। मामला कोरबा के टीपी नगर का है। बता दें कि शपथ लेने के बाद नये नवेले मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा पहुंचे थे। स्वागत के दौरान ही मंत्री के साथ सभी नेता भी मंच पर चढ़ गये। लड्डूओं से तौलने के बाद माइक थामकर जैसे ही मंत्री लखनलाल देवांगन ने बोलना शुरू किया, पूरा मंच ही जमींदोज हो गया। इस दौरान किसी को गंभीर चोटें नहीं आयी। आनन-फानन में मंच के नीचे खड़े लोगों ने मंत्री को बाहर निकाला।

ये भी पढ़े..

मिड डे मील की गुणवत्ता से समझौता नहीं, दो महीने में इंसुलेटेड बर्तन अनिवार्य: शिक्षा मंत्री

Share Add as a preferred…

बांकीपुर उपचुनाव: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

Share Add as a preferred…