टिओपी थाना प्रभारी को तेज़ रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर

भागलपुर | पीरपैंती: पीरपैंती स्थित अडानी पावर क्षेत्र में टिओपी थाना के मुख्य द्वार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिओपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय घटी जब थाना प्रभारी थाना परिसर से बाहर निकलकर चाय पीने जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य सड़क पर सामने से आ रही एक तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल ने थाना प्रभारी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल थाना प्रभारी को पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसी दौरान सूचना मिलने पर डीएसपी पंकज कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घायल थाना प्रभारी की स्थिति की जानकारी ली।

चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल चालक की पहचान करने तथा हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज़ रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

  • Related Posts

    मुंगेर में खाकी पर हमला: पारिवारिक विवाद सुलझाने गई डायल 112 की टीम को शराबी ने पीटा; पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बांका में ज्वेलरी कारोबारी के घर भीषण डकैती: खिड़की तोड़कर घुसे 5 नकाबपोश, बंदूक की नोक पर परिजनों को पीटा; 5 लाख के जेवर ले उड़े

    Share Add as a preferred…

    Continue reading