पटना में बन रही साइंस सिटी जल्द होगी तैयार, अत्याधुनिक तकनीकों से होगी लैस

बिहार की राजधानी पटना में मोईन-उल-हक स्टेडियम के पास बन रही साइंस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की स्मृति में बन रही यह अत्याधुनिक साइंस सिटी विज्ञान के क्षेत्र में बिहार की एक नई पहचान बनेगी। भवन निर्माण विभाग के अनुसार, यहां पर बी ए साइंटिस्ट्स गैलरी, बेसिक साइंस गैलरी, सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी, स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी गैलरी और बॉडी एंड माइंड गैलरी बनाई जा रही हैं। इन गैलरियों में कुल 7725 वर्गमीटर क्षेत्र में फैले 26 थीम आधारित 269 प्रदर्श स्थापित किए जाएंगे।

तेजी से हो रहा है प्रदर्शों का अधिष्ठापन

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि बी ए साइंटिस्ट्स गैलरी और बेसिक साइंस गैलरी में प्रदर्श लगाने का काम तेजी से हो रहा है और जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इन दोनों गैलरियों में कुल 94 प्रदर्श लगाए जाएंगे। वहीं, शेष तीन गैलरियों—सस्टेनेबल प्लैनेट, स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी और बॉडी एंड माइंड गैलरी में प्रदर्श स्थापित करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी है। इन गैलरियों में 175 प्रदर्श लगाए जाएंगे।

क्या खास होगा साइंस सिटी में?

साइंस सिटी सिर्फ एक म्यूजियम नहीं, बल्कि एक इंटरैक्टिव और लर्निंग सेंटर होगा, जहां बच्चे और युवा विज्ञान को करीब से समझ पाएंगे। यहां इंडियन स्पेस प्रोग्राम, प्रमुख वैज्ञानिकों के योगदान, कार्बन फुटप्रिंट, मानव शरीर की संरचना और स्कूली सिलेबस से जुड़े वैज्ञानिक सिद्धांतों को अत्याधुनिक प्रदर्शों और प्रोजेक्शन के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

अत्याधुनिक सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगभग 21 एकड़ भूमि पर बन रही यह साइंस सिटी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस होगी। यहां 500 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, 150 छात्रों और 3 शिक्षकों के लिए डोरमेट्री, 4D थिएटर, प्री-फंक्शनल हॉल, बहुउद्देशीय हॉल और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं होंगी।

साइंस सिटी को मिलेगी वैश्विक पहचान

भवन निर्माण विभाग का दावा है कि यह साइंस सिटी बिहार में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अपने अनूठे डिजाइनों और अत्याधुनिक सुविधाओं के कारण यह न केवल देश में, बल्कि विश्व स्तर पर बेहतरीन साइंस सिटी में अपना स्थान बनाएगी।

  • Related Posts

    ‘बाबू… मंदिर के पीछे आ जाना’, इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत का खौफनाक अंत! सुपौल में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई कर जबरन रचा दी शादी; पुलिस अब तक हाथ मल रही

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्णिया में मंच पर भावुक हुईं मंत्री लेशी सिंह, नीतीश कुमार की मौजूदगी में छलक पड़े आंसू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *