मधौल से रोहुआ तक चौड़ी और मजबूत होगी सड़क, 29.59 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना | 22 सितंबर 2025: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि मधौल (NH-77) से रोहुआ तक 5.350 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा। यह परियोजना सात निश्चय-2 सुलभ सम्पर्कता योजना के तहत पूरी की जाएगी, जिस पर 29 करोड़ 59 लाख 61 हजार रुपये खर्च होंगे।

कहां बनेगी सड़क?

यह परियोजना मधौल (एनएच-77) – सुस्ता – माधोपुर (एनएच-28) – शेरपुर – मिठनपुरा – बेला इमली चौक – रोहुआ पथ के किमी 1.00 से 4.00, 6 (पी.), 7 एवं 8 (पी.) यानी कुल 5.350 किमी में लागू होगी।

किसके जिम्मे है काम?

  • कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल संख्या-01, मुजफ्फरपुर को कार्यान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है।
  • अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि काम तय समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो।
  • विभाग को मासिक वित्तीय और भौतिक प्रगति रिपोर्ट भेजनी होगी।

सम्राट चौधरी का बयान

उपमुख्यमंत्री ने कहा,
“नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार लगातार सड़क अधोसंरचना के विस्तार पर काम कर रही है। 2005 से पहले बिहार में हाल यह था कि ‘गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा’ का मज़ाक उड़ाया जाता था। लेकिन आज बिहार में शानदार और मजबूत सड़कों का विशाल नेटवर्क तैयार हुआ है, जो देश में मिसाल बन चुका है।”

क्यों है योजना अहम?

इस सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से—

  • क्षेत्रीय आवागमन आसान होगा।
  • लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां तेज़ होंगी।

 

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…