बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी तेज, 2800 ने लगाई अपील, 1004 को मिली मंजूरी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल से हड़ताल पर गए कर्मियों को मिल रहा दोबारा सेवा में लौटने का मौका

पटना, 16 सितंबर।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल से विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की वापसी का रास्ता आसान हो गया है। विभाग द्वारा अपील अभ्यावेदन का अवसर दिए जाने के बाद बड़ी संख्या में बर्खास्त कर्मी सेवा में लौटने की प्रक्रिया से जुड़ रहे हैं।

अब तक 2800 अपील, 1004 को मिली मंजूरी

विभागीय जानकारी के अनुसार, पटना मुख्यालय द्वारा निर्धारित ई-मेल आईडी (appealdlrs@gmail.com) पर अब तक लगभग 2800 बर्खास्त संविदाकर्मियों ने पुनर्बहाली के लिए आवेदन किया है। इनमें से 1004 अपीलों को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेष अभ्यावेदन पर कार्रवाई जारी है।

पटना कार्यालय में उमड़ी भीड़

गौरतलब है कि पटना कार्यालय में भी लगातार बर्खास्त कर्मियों की भीड़ अपील दाखिल करने के लिए उमड़ रही है। इससे पहले ही 3321 संविदाकर्मी हड़ताल छोड़कर अपनी ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं।

लगातार बढ़ रही वापसी

अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से बर्खास्त कर्मियों को दोबारा सेवा में आने का मौका मिल रहा है। शुरुआत में 54 कर्मियों की वापसी हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़कर 402 और अब हजारों तक पहुँच गई है।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी संख्या

विभाग को उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में शेष बचे विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मी भी अपील अभ्यावेदन कर सेवा में वापसी करेंगे।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading