कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में ₹7 की बढ़ोतरी, जानें नई कीमत

पटना: आम आदमी को एक बार फिर महंगाई की मार पड़ने वाली है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगवार को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में सात रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है. इससे पूरे देश में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार अब राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. अगर पूरे देश की बात की जाए तो मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,732 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. यहां पहले प्रति सिलेंडर की कीमत 1,725 रुपये थी. इसी तरह चेन्नई में पुरानी कीमत 1,937 रुपये थी अब बढ़कर 1,944 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. वहीं, कोलकाता में सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1,882.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

बता दें कि हाल के महीनों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की गई थी. सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 83.5 रुपये की कमी की थी. वहीं, एक मई 2023 को इसकी कीमतों में 172 रुपये की कटौती की गई थी. लोगों की चिंता है कि कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत बढ़ने से अब खान-पान की वस्तुओं की कीमत बढ़ सकती।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *