“बिहार की जनता इस चुनाव में करेगी NDA का पिंडदान” – जिग्नेश मेवाणी

पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक जिग्नेश मेवाणी ने भाजपा सरकार और उसके वादों पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा न तो गुजरात में अपने वादे पूरे कर पाई और न ही बिहार में किए जा रहे वादों पर भरोसा किया जा सकता है।

“दुनिया 7 घंटे काम की बात कर रही, गुजरात में 12 घंटे का कानून” – मेवाणी

जिग्नेश मेवाणी ने गुजरात सरकार के श्रम कानूनों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि
“पूरी दुनिया में काम के घंटे घटाकर सात घंटे करने की बहस चल रही है, लेकिन गुजरात मॉडल बताने वाली भाजपा सरकार ने 12 घंटे काम कराने का कानून लागू कर रखा है।”

उन्होंने कहा कि यह नीति सीधे तौर पर श्रमिकों का शोषण है और भाजपा को मजदूर विरोधी सरकार करार दिया।

“रोजगार के अभाव में बिहार के लोग गुजरात पलायन को मजबूर”

मेवाणी ने कहा कि बिहार में रोजगार की कमी इतनी गंभीर है कि
“युवा, महिलाएं और सभी वर्ग के लोग बड़े पैमाने पर गुजरात पलायन कर रहे हैं।”
लेकिन वहां भी भाजपा सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा,
“मैं गुजरात से हूं, इसलिए जानता हूं कि वहां कितना ड्रामा होता है और किस तरह की गलत प्रथाएं छिपाई जाती हैं।”

“पीएम मोदी झूठ और फर्जी वादों के उस्ताद”

चुनावी हमले को और तेज करते हुए मेवाणी ने कहा कि बिहार की जनता इस बार
“एनडीए का पिंडदान कर देगी।”

उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि
“मोदी झूठ और फर्जी वादों के उस्ताद हैं।”

कांग्रेस के शीर्ष नेता रहे मौजूद

इस संवाददाता सम्मेलन में एआईसीसी कार्यसमिति सदस्य और मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, बिहार कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, और प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बिहार में ‘फर्जी अधिकारी’ का पर्दाफाश: गाड़ी पर बिहार सरकार का बोर्ड लगाकर शराब माफियाओं से करता था वसूली, पुलिस ने दबोचा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट: 15 से 17 मार्च तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading