एयरहोस्टेस के साथ अश्लील हरकत कर रहा था यात्री, पुलिस ने फिर जो किया देखें वीडियो में

आजकल अश्लीलता की हद हो गई है। जहां देखो लोगों को सिर्फ अश्लीलता ही सुझ रही है। कभी कोई मेट्रो में तो कोई ट्रेन में। हाल का वीडियो जो वायरल हुआ है वह एक फ्लाइट का है। जहां एक यात्री एयरहोस्टेस के साथ अश्लील हरकतें करता हुआ नजर आ रहा है। शायद उस यात्री को इस बात का कोई अंदाजा नहीं होता कि उसे ऐसी हरकतें करते हुए कोई देख रहा है। यात्री को अश्लील हरकतें करते हुए पीछे से आ रहा एक फ्लाइट अटेंडेंट पकड़ लेता है।

फ्लाइट में यात्री ने एयरहोस्टेस के साथ की अश्लील हरकत

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि फ्लाइट में बैठा एक व्यक्ति एयरहोस्टेस के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में ये दिख रहा है कि एयरहोस्टेस अपने सहकर्मी के साथ यात्रियों को पानी दे रही है। तभी बगल वाली सीट पर बैठी हुआ एक यात्री अपना फोन निकालता है और वह एयरहोस्टेस के साथ अश्लील हरकत करने लगता है। दरअसल, यात्री अपने फोन को नीचे कर के एयर होस्टेस की गंदी वीडियो बनाने लगता है। यात्री को ऐसा करता देख फ्लाइट में मौजूद एक क्रू मेंबर उसे रंगे हाथ पकड़ लेता है फिर वह उसके हाथ से फोन छीन लेता है। इसके बाद उस यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया जाता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और 3 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं तमाम यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए यात्री खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘बेहद निराश, बेहद घृणित, उसे ऐसी सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई और ऐसा बुरा काम न कर सके।’ दूसरे ने लिखा- ‘मुझे यकीन है कि वे उस पर कुछ वर्षों के लिए उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा देंगे।’

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading