भागलपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक अजीत शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

भागलपुर, 16 अगस्त 2025: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर के विधायक  अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड के स्काउटों ने विधायक शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए मंच तक पहुँचाया।

विधायक अजीत शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा की शपथ लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पूरे देश में संविधान की रक्षा के लिए संसद में प्रतिपक्ष के नेता सतत् संघर्ष कर रहे हैं।


विधायक अजीत शर्मा की अध्यक्षता में समाजसेवा का सम्मान

दिन के 11:00 बजे, समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में विधायक श्री अजीत शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. विभा शर्मा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. अभय आनंद, विपिन बिहारी यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोईन अंसारी, इंटक जिलाध्यक्ष रवि कुमार, युवा कांग्रेस विशाल कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 

  • Related Posts