सास ने बहु को गिफ्ट देकर कुछ ऐसा मांग लिया कि सुनकर ही शर्म आ जाए

गिफ्ट का सुनकर सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। गिफ्ट्स सभी लोगों को पसंद होते हैं और जब सरप्राइज गिफ्ट मिल जाए तब क्या ही कहना। लोग उसे कभी नहीं भूलते। लेकिन एक महिला को उसे मिला हुआ सरप्राइज गिफ्ट इसलिए नहीं याद रहेगा कि उसे गिफ्ट मिला था बल्कि उसे ये गिफ्ट इसलिए याद रहेगा कि उसे ये गिफ्ट क्यों ही मिला।

सास की करतूत के बारे में महिला ने सोशल मीडिया पर बताया

दरअसल, महिला की सास ने उसे एक गिफ्ट दिया और फिर बाद में उसने उससे गिफ्ट के पैसे मांग लिए। यह सुनकर महिला काफी नाराज हो गई और इस बात को उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया। महिला ने बताया कि उसकी सास ने उसे गिफ्ट के तौर पर एक कॉफी मेकर दिया था। उसे कॉफी मेकर नहीं चाहिए था लेकिन उसने अपनी सास का दिल रखने के लिए उनके गिफ्ट को स्वीकार कर लिया। उसके बाद उसकी सास ने उससे गिफ्ट के बदले 24 पाउंड वापस मांग लिया और कहा कि गिफ्ट के लिए मेरा बजट सिर्फ 39 पाउंड ही था। लेकिन सबसे सस्ती कॉफी मेकर उसे 63 पाउंड की पड़ी। अब महिला की सास उससे बाकी के 24 पाउंड वापस मांग रही है।

महिला ने पति से ली सलाह

इस बात की शिकायत करते हुए महिला ने अपने पति से कहा कि अगर वह अपने सास को 24 पाउंड वापस नहीं देगी तो वह कॉफी मेकर वापस ले लेगी। जिसके बाद उसके पति ने कहा कि उसे उसकी सास को पैसे दे देने चाहिए फालतू में बात बढ़ाने से कोई फायदा नहीं होगा। महिला ने अपने पोस्ट में लिखा कि उसकी सास का बर्ताव पूरी तरह से स्वार्थी था। उसने कहा कि जब उन्हें पैसे वापस लेना ही था तो ये गिफ्ट लिया ही क्यों? अब मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि उन्हें पैसे वापस करना चाहिए या नहीं।

यूजर्स के आए कुछ ऐसे रिएक्शन

महिला ने इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया था। जिसके बाद कमेंट सेक्शन में कई लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई। उनमें से एक यूजर ने कहा कि आप सही हैं आपको अपनी सास को एक भी रुपया नहीं देना चाहिए। अगर गिफ्ट के बदले आपको पमेंट करना पड़ रहा है तो ये कोई गिफ्ट नहीं हुआ।

  • Related Posts

    नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार बीजेपी में जश्न, पटना से नवादा तक होली-दिवाली जैसा माहौल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    शिवनारायणपुर स्टेशन पर साहिबगंज–दानापुर–साहिबगंज एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव, यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे का फैसला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *