गुरुवार से हो रहा है फाल्गुन का महीना, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

13 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि 13 फरवरी को रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। गुरुवार को रात 9 बजकर 7 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 13 फरवरी से फाल्गुन का महीना प्रारंभ हो चुका है, जो 14 मार्च तक रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

13 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 13 फरवरी 2025 को रात 8 बजकर 22 मिनट तक
  • मघा नक्षत्र- 13 फरवरी को रात 9 बजकर 7 मिनट तक
  • 13 फरवरी 2025 विशेष- फाल्गुन का महीना प्रारंभ

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:59 – 03:22 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:19 – 03:45 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:00 – 03:23 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:45 – 03:09 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:59 – 03:24 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:16 – 02:41 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:19 – 03:44 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:51 – 03:18 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:00 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:09 pm

फाल्गुन माह

13 फरवरी से हिंदी संवत के अंतिम महीना फाल्गुन प्रारंभ हो चुका है और 14 मार्च तक चलेगा। फाल्गुन महीने को रंगों का महीना भी का जाता है। इस महीने में ऋतुराज वसंत के आगमन से प्रकृति की सुंदरता को चार चांद लग जाते हैं। फाल्गुन महीने में महाशिवरात्रि और होली का इंतजार सभी को रहता है। महाशिवरात्रि फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। वर्ष 2025 में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनायी जाएगी । कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। इस दिन देश में मौजूद अलग-अलग 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का बहुत ही महत्व है। .

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 26 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 25 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा खास, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *