मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी

पटना, 6 अगस्त 2025: मौसम विभाग पटना ने अगले कुछ दिनों में राज्य में मानसून के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

इन 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगाड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका और सुपौल।

येलो अलर्ट वाले जिले
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, अरवल और औरंगाबाद।

वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी
इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही मेघ गर्जन, भारी वर्षा और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी
लोगों को सलाह दी गई है कि जलभराव या बाढ़ की स्थिति में ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। वज्रपात के दौरान खुले स्थानों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़ा न हों। किसानों को खेतों में जाने से पहले मौसम की जानकारी लेने को कहा गया है।

पूर्णिया में सबसे अधिक वर्षा दर्ज
पिछले 24 घंटों में पूर्णिया में 270.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है। वहीं पटना में 20.0 मिमी वर्षा हुई है। अधिकतम तापमान की बात करें तो राजधानी पटना में 28.6 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading