पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस होगा रद्द, ट्रैफिक SP ने जारी किया बड़ा आदेश

राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले जरा सतर्क हो जाएं… पटना ट्रैफिक एसपी ने इसे लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। दरअसल, अब पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

ट्रैफिक विभाग ने 133 लोगों के लाइसेंस रद्द करने के लिए परिवहन विभाग को सूची भेजी है। साथ ही 5591 लाइसेंस को सस्पेंड करने का निर्देश पटना एवं गया डीटीओ को दिया गया है। पांच बार दो तरह के नियम तोड़ने वाले लोगों का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। वहीं 20 बार दो तरह के ट्रैफिक नियम को तोड़ने वाले लोगों का लाइसेंस रद्द किया गया।

ट्रैफिक एसपी ने कहा कि फाइन भरने के बावजूद भी लाइसेंस रद्द होगा। इतनी बार गलती करने वालों लोगों को सड़क पर गाड़ी चलाने की अनुमति ट्रैफिक विभाग नहीं देगा।

  • Related Posts

    114वें ‘बिहार दिवस’ पर गांधी मैदान में गूँजा ‘उन्नत बिहार’ का संकल्प! CM नीतीश ने दीप जलाकर किया उत्सव का आगाज़; स्मार्ट क्लास और साइंस लैब में दिखा भविष्य का चेहरा

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी से राजधानी…

    Continue reading
    IIIT और BCE भागलपुर का ऐतिहासिक ‘समन्वय’! इंजीनियरिंग के आंगन में उतरी साहित्य की सरिता; ‘संसदीय बहस’ से लेकर ‘शायरी’ तक दिखा युवाओं का दम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के दो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *