18 को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण

भागलपुर। साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 18 सितंबर को लग रहा है। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह 6:11 बजे शुरू होगा और 10:17 बजे खत्म होगा। इस तरह ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी।

जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर एक सूक्ष्म छाया दिखाई देगी। ग्रहण के दौरान चंद्रमा का केवल एक छोटा सा हिस्सा, लगभग 8 प्रतिशत पृथ्वी की काली छाया से ग्रस्त होगा।

उन्होंने बताया कि इस ग्रहण के दौरान ग्रहणग्रस्त चंद्रमा के पास एक चमकीला तारा दिखाई देगा। जो वास्तव में एक ग्रह है। यह शनि है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका आदि देशों में दिखाई देगा।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 23 जुलाई 2026, गुरुवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…