लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

जमुई/लक्ष्मीपुर (दिग्धी बाजार) | लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में 6 फरवरी को पुलिस ने एक हाई-वोल्टेज ड्रामा खत्म करते हुए अपहरणकर्ताओं के चंगुल से एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद स्कॉर्पियो में सवार अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

दिग्धी बाजार के पास हुआ एक्शन

​एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने जाल बिछाया।

  • लोकेशन: पुलिस ने दिग्धी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका।
  • रेस्क्यू: गाड़ी से अपहृत धर्मेंद्र कुमार महतो (37 वर्ष) को बरामद किया गया। वे पश्चिम बंगाल के लिलुआ के रहने वाले हैं।
  • गिरफ्तारी: मौके से दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, जो पीड़ित को कहीं ले जाने की तैयारी में थे।

नशे की गोलियां लेकर चल रहे थे अपराधी

​तलाशी के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली चीजें मिलीं:

  1. नशीली दवा: अपराधियों के पास से संदिग्ध नशीली गोलियां मिलीं, जिनका इस्तेमाल वे पीड़ित को बेहोश करने के लिए करने वाले थे।
  2. गाड़ी: घटना में इस्तेमाल की गई सफेद स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी

​पकड़े गए दोनों अपराधी जमुई जिले के ही हैं:

  • नीतीश कुमार उर्फ बिट्टू (पिता: चंद्रभूषण सिंह, निवासी: पेंघी, थाना: बरहट)।
  • सोनू कुमार तांती उर्फ रेड्डी (पिता: स्व. सुनील तांती, निवासी: दाबिल, थाना: खैरा)।

पुलिस टीम में ये थे शामिल

​इस सफल ऑपरेशन में लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी और एसआई रेशम कुमारी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने कांड संख्या 29/26 दर्ज कर अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बिहार में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए ‘बड़ी खबर’! 1 अप्रैल से बदलेंगे बिजली के दाम; दिन में मिलेगी 20% की भारी छूट, तो शाम को जलेगी ‘महंगी’ बत्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading