NEET छात्रा कांड की जांच अब CBI को, सरकार का बड़ा फैसला.. सम्राट चौधरी ने की पुष्टि, बोले– “पारदर्शी और न्यायपूर्ण जांच जरूरी”

पटना।पटना में हुए चर्चित NEET छात्रा कांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से इस मामले को सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया है।

इस फैसले के बाद पटना पुलिस पर लग रहे लापरवाही और लीपापोती के आरोपों पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।


सोशल मीडिया पर दी जानकारी

NEET छात्रा कांड की जांच अब CBI को, सरकार का बड़ा फैसला.. सम्राट चौधरी ने की पुष्टि, बोले– “पारदर्शी और न्यायपूर्ण जांच जरूरी”

गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा—
“बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पटना में हुए NEET छात्रा हत्या कांड (कांड संख्या–14/26) की जांच CBI से कराने का अनुरोध किया है, ताकि घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण उद्भेदन हो सके।”


लंबे समय से उठ रहे थे सवाल

घटना के बाद से ही राज्यभर में आक्रोश का माहौल था।
छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कई राजनीतिक दलों ने निष्पक्ष जांच की मांग की थी। आरोप लगाए जा रहे थे कि स्थानीय पुलिस मामले की गंभीरता को दबाने और कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है।

पीड़िता के परिजन भी लगातार उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे थे।


अब CBI करेगी नए सिरे से जांच

सूत्रों के मुताबिक, CBI जल्द ही

  • पुलिस की अब तक की जांच रिपोर्ट
  • तकनीकी साक्ष्य
  • कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूत
  • गवाहों के बयान

अपने कब्जे में लेकर नई जांच प्रक्रिया शुरू करेगी।


न्याय की उम्मीद बढ़ी

सीबीआई जांच का फैसला राज्य की कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली में भरोसा बहाल करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें सीबीआई की कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।


  • Related Posts

    बिहार सरकार की कलाकार पेंशन योजना कलाकारों के लिए वरदान साबित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading