बिहार में इंटर परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक.. 13.17 लाख छात्र होंगे शामिल, 1762 केंद्रों पर होगी परीक्षा

पटना।बिहार में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी तक किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। इस बार कुल 13 लाख 17 हजार 846 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि राज्यभर में इसके लिए 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


कितने छात्र-छात्राएं होंगे शामिल?

  • कुल परीक्षार्थी: 13,17,846
  • छात्राएं: 6,75,844
  • छात्र: 6,42,002

परीक्षा का समय और प्रवेश नियम

परीक्षा दो पालियों में होगी:

पालीपरीक्षा समयगेट बंद
पहली पालीसुबह 9:30 बजे9:00 बजे
दूसरी पालीदोपहर 2:00 बजे1:30 बजे
  • परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले प्रवेश शुरू होगा।
  • 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
  • देर से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

कदाचार पर जीरो टॉलरेंस

समिति ने इस बार ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू की है।

  • हर परीक्षा केंद्र पर दो स्तर की जांच
  • सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे
  • हर 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर
  • पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती
  • कदाचार पर तुरंत कार्रवाई

समिति का संदेश

बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नकलमुक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। छात्रों से अपील की गई है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचें और नियमों का पालन करें।


अब राज्य के लाखों छात्र-छात्राएं अपनी मेहनत का परिणाम दिखाने को तैयार हैं।

  • ये भी पढ़े..

    “आलोचनाओं के बीच एक्शन में निशांत कुमार, दिल्ली से लौट सीधे पहुंचे घायलों के पास”

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय के गंगोत्री गंगे मॉल में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…