नाथनगर में धूमधाम से संपन्न हुआ मां काली का विसर्जन, गंगा-जमुनी तहजीब की बनी मिसाल

भागलपुर, 23 अक्टूबर 2025।नाथनगर में मां काली की विसर्जन शोभायात्रा गुरुवार को बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। भक्तों ने नम आंखों से मां काली को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और जयकारों के बीच पूरा नाथनगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

विसर्जन शोभायात्रा सुभाष पार्क से शुरू होकर चंपा नाला विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां मां काली की प्रतिमाओं का पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ जल में विसर्जन किया गया। इस वर्ष कुल 14 प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन संपन्न हुआ।

पूरे आयोजन का नेतृत्व सार्वजनिक पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव ने किया। उनके निर्देशन में आयोजन ने गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुभाष पार्क और घोषिटोला में बैठने, पेयजल और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी।

विसर्जन के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रतिमाओं के मेड पतियों को समिति की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

शोभायात्रा में सबसे आगे नूरपुर सोसाइटी की मां काली की प्रतिमा रही, जबकि अंतिम प्रतिमा नुसरतखानी की जुल्मी काली की थी। सभी प्रतिमाएं कतारबद्ध होकर पूरे मार्ग से विसर्जन स्थल तक पहुंचीं।

समिति अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा, “हर वर्ष की तरह इस बार भी नाथनगर में मां काली का विसर्जन शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ है। नाथनगर की पहचान ही गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है, और हम इसी परंपरा को हर साल कायम रखते हैं।”

इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य देवाशीष बनर्जी, भावेश यादव, अमरकांत मंडल, चंदन झा, आर.के. लाल सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।


 

  • Related Posts

    जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी की तलवार से हत्या की, 8 साल की बेटी का भी घोंटा गला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading