पति ने साली से रचाई शादी, टूट गई पत्नी.. उठाया बड़ा कदम

नालंदा में महिला और 6 साल की बेटी की जहर खाने से मौत, मायके ने जताई हत्या की आशंका

नालंदा | बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिहार थाना क्षेत्र के पतुआना गांव में 27 वर्षीय महिला और उसकी 6 साल की बेटी की जहर खाने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका की पहचान मालो देवी के रूप में हुई है, जबकि बच्ची का नाम प्रिया बताया गया है।


अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

परिजनों के अनुसार, मालो देवी और उसकी बेटी ने कथित तौर पर जहर खा लिया, जिसके बाद दोनों की हालत गंभीर हो गई। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।


पति ने की साली से शादी, तनाव में थी मालो

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि मालो देवी के पति पिंटू कुमार ने उसकी ही बहन (साली) से प्रेम संबंध के बाद शादी कर ली थी। इसके बाद से मालो देवी मानसिक तनाव में रहने लगी थी।

इसी विवाद को लेकर उसने पहले भी अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें पिंटू कुमार को जेल भी जाना पड़ा था।


मायके ने जताई हत्या की आशंका

हालांकि पुलिस प्रारंभिक तौर पर इस मामले को आत्महत्या मान रही है, लेकिन मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है।
पिता ने दामाद और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है।


पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    NEET-UG में फिर बड़ा फर्जीवाड़ा! वैशाली से पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, दूसरे अभ्यर्थी की जगह दे रहा था परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    बिहार बनेगा मेडिकल हब! PPP मॉडल पर विकसित होंगे 33 मेडिकल कॉलेज अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी बड़ी क्रांति

    Share Add as a preferred…