सदन ने जताई सहमति, सीएम ने महिलाओं को सम्मान दिया

विधान परिषद में मुख्यमंत्री के वक्तव्य के बाद मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राजद सदस्य की आपत्ति को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने तो सिर्फ इतना कहा था कि आपके समय में कोई काम नहीं हुआ था। हमलोगों ने सरकार में आने के बाद सभी काम किये हैं। ये महिलाओं का कैसे अपमान हो गया?

श्री चौधरी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री महिलाओं को सम्मान देने के लिए पहचाने जाते हैं। देश-दुनिया में महिला सशक्तीकरण और महिलाओं को पूरे तौर पर राजनीतिक-सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए किसी एक नेता की चर्चा होती है, तो वो हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। विजय कुमार चौधरी के इस वक्तव्य पर सभापति ने सदन की सहमति ली और सदन की कार्यवाही में दर्ज करने की व्यवस्था दी। इसका सत्ता पक्ष के सदस्यों ने स्वागत किया।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *