दबंगई की हद: 15 रुपये रंगदारी नहीं दी तो बटखरे से मार डाला सब्जीवाले को

जहानाबाद के काको बाजार में दबंगई की हद, बटखरे से किया सीने पर वार

जहानाबाद (काको)।बिहार के जहानाबाद जिले में रंगदारी न देने पर एक सब्जी विक्रेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामूली 15 रुपये रंगदारी के लिए हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

क्या है पूरा मामला
बुधवार की शाम पखनपुरा गांव निवासी मोहम्मद मोहसिन रोज की तरह सब्जी बेचने काको बाजार पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी दौरान स्थानीय युवक विकी पटेल ने उनसे 15 रुपये रंगदारी मांगी।

जब मोहसिन ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपित ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बटखरे से सीने पर वार किया, जिससे मोहसिन की मौके पर ही मौत हो गई।

इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद काको बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर से अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी की तलाश जारी
थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी विकी पटेल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं मृतक मोहसिन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 

  • Related Posts

    बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

    HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

    Continue reading
    ‘झोला छाप सीएम नहीं चाहिए’: आईपी गुप्ता ने बिहार के नेतृत्व पर दिया बयान

    सहरसा: सहरसा के विधायक और…

    Continue reading